{"_id":"69d165426f1955c4e8031957","slug":"mla-performed-the-ground-breaking-ceremony-of-two-roads-regional-development-will-gain-momentum-orai-news-c-224-1-ori1005-142543-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विधायक ने किया दो सड़कों का भूमि पूजन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विधायक ने किया दो सड़कों का भूमि पूजन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
कालपी। क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए विधायक विनोद चतुर्वेदी ने शनिवार को कदौरा विकास खंड में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। दोनों सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। इनके बनने से आवागमन व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
विधायक ने बताया कि ग्राम परासन स्थित प्राचीन ऋषि पाराशर मंदिर से हरिशंकरी तक सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण करीब 8.25 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह मार्ग आस्था के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए आवागमन की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा ग्राम इटौरा में बेतवा नदी के पुल से काशीखेरा तक करीब 22 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू कराया गया है। इस पर लगभग 76.49 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग पर बालू घाट होने के कारण भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। संकरी सड़क के चलते अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती थी।
विधायक ने कहा कि सड़क की चौड़ाई करीब 10 मीटर किए जाने से यातायात सुगम होगा और हादसों में भी कमी आएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी इसी तरह के कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे। यहां पर विभागीय अधिकारी अंचल शर्मा व जितेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।