{"_id":"5d8280318ebc3e93c02b007b","slug":"minister-in-charge-can-conduct-review-meeting-screw-officers-orai-news-knp514329578","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक कर, सके अधिकारियों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक कर, सके अधिकारियों के पेंच
विज्ञापन
उरई। दो दिवसी दौरे पर आई जिले के प्रभारी मंत्री नीलिमा कटिया राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने बुधवार को दूसरे दिन जिले के अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 71 बिंदुओं पर बारीकी से चर्चा की। बैठक के दौरान उन्हें गांवों में स्वच्छता पर कार्य करने वाले प्रत्येक ब्लाक के एक एक ग्राम प्रधानों को बैग देकर संमानित किया।
बैठक में सर्व प्रथम उन्होंने जिले में आई बाढ़ में प्रशासन के राहत के कार्यो के विषय में जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी डाक्टर मन्नान अख्तर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों के प्रधानों व लेखपालों से प्रतिघंटे बातचीत की जा रही है। गांव में खाने पीने के सामान के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ का पानी उतने के बाद होने वाली बीमारियों को देखते हुए जिले में पर्याप्त दवा के इंतजाम पूर्ण कर लिए जाए। इसके साथ ही गांवों में पानी उतरने के तत्काल कीट नाशक दावाओं का छिड़काव किया जाए। मंत्री ने सीडीओ से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों के बारे में पूछा। इस पर सीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जल संरक्षण, चैकडेमों की मरम्मत, नहरों की सिल्ट सफाई आदि का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कोई भी विकास कार्य कराया जाए, उसकी जानकारी जिले के जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए, सभी विकास कार्यो में बोर्ड लगाया जाए, जिसमें समय सीमा व लागत का उल्लेख हो सके, जिससे आम जनता को भी काम की गुणवत्ता का पता चल सके। आंगनबाड़ी केंद्र के विषय में पूछे गए सवाल के जवाब में सीडीओ ने बताया कि 199 आंगनबाड़ी केन्द्रों निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में वर्ष 2019-20 में स्वीकृत 891 लाभार्थियों में 784 को प्रथम व 235 को द्वितीय किश्त उपलब्ध कराई जा चुकी है। मुख्मंत्री आवास योजना के तहत बताया गया कि 41 का लक्ष्य था जिसमें सभी का चयन कर किश्त जारी कर दी गई। पेयजल योजना के विषय में बताया गया कि जिले में शहर में 2015-16 में स्वीकृत सह योजना के तहत 2377 पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके है। इस दौरान प्लास्टिक अभियान, गौशाला निर्माण, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, अन्ना समस्या, कानून व्यवस्था, गोल्डन कार्ड, आयुष्मान योजना, सामूहिक विवाह योजना, बिजली विभाग, शिक्षा, पूर्ति विभाग, कुपोषण अभियान आदि विभागों की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर संासद भानु वर्मा, विधायक गौरी शंकर, मूलचंद्र निरंजन, नरेंद्र सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण
उरई। प्रभारी मंत्री ने बुधवार को जिला महिला अस्पातल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, एक्से, दवा कक्ष, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों को अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री ने निभाना गांव पहुंच कर पीड़ित पिता को दी सहायता राशि
महेवा। यमुना में आई बाढ़ की वजह से महेवा ब्लाक के निभाना गांव में मंगलवार को गौरव(17) पुत्र हरिजन सिंह की गांव में ही डूब कर मौत हो गई थी। इसको लेकर प्रभारी मंत्री नीलिमा कटिया बुधवार को निभाना गांव पहुंची और पीड़ित परिवार को ढांढस बधाना और इसके साथ ही आर्थिक सहायता के रूप में पिता चार लाख रुपये की सहायता राशि का प्रमाण पत्र पिता को दिया।
बाढ़ पीड़ितों की जाएगी हर संभव मदद: नीलिमा कटियार
जिले के दो दिवसीय दौरे पर आई नीलिमा कटियार ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर सरकारी की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में आई बाढ़ की वजह से हजारों लोग बेघर हो गई है इसके साथ ही हजारों किसानों की फसल नष्ट हो गई है। जिस पर सरकार नजर बनाए है और सभी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी। उन्होंने किसानों को भी भरोसा जताया कि उन्हें किसान बीमा योजना के तहत फसल के नुकसान का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और कानून व्यवस्था कायम हुई है। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकारों पर भी तंज कसे।
बाढ़ क्षेत्रों के लिए ब्लाक बार बनाई गई स्वास्थ्य टीमें
उरई। जिले में बाढ़ के हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। अभी गांव की सीएसची में तैनात डक्टरों को गांवों में भेजा जा रहा था, इसमें टीमों के पास पर्याप्त संसाधन व डाक्टरों की कमी से जूझना पड़ रहा था। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ब्लाक बार डाक्टरों की टीम का गठन कर दिया गया है। इन टीमों को सभी सुविधाओं से लेस किया गया है। साथ ही सभी डाक्टरों को नंबरों को सार्वजनिक किया गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जा
सके ।
डाक्टर का नाम तैनाती स्थल मोबाइल नंबर
डा. अमित सिंह स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा 82994667607
डा. अरूण कुमार कुठौद 6387929659
डा. वीर प्रताप सिंह बाबई 9651726227
डा. अशोक चक कदौरा 9198998289
डा. समीर प्रधान कालपी 9451577920
राकेश सिंह