Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MD sought clarification from AE Store and XEN

Jalaun News: एमडी ने एई स्टोर और एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 27 Jun 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
MD sought clarification from AE Store and XEN
उरई। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने कलक्ट्रेट सभागार में डीएम, एसपी और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। एई स्टोर और अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम से कार्य में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा। मोटोकारला एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि जर्जर तार और पोल बदलने का काम गुणवत्ता से किया जाए। गड़बड़ी मिलने पर एफआईआर के साथ ही कंपनी को ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने बिजली आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए भारत सरकार की रिवेप योजना के तहत कार्रवाई करने और आबादी के अनुसार हर घर में कनेक्शन देने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिए कि जिले में आवासित परिवारों का स्वयं सहायता समूहों, विद्युत सखी, पंचायत सहायकों आदि के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सर्वे कराया जाए, जिससे आवासित परिवारों द्वारा किए जा रहे विद्युत उपयोग का प्रकार अथवा विद्युत उपयोग न कर रहे परिवारों का डाटा संग्रह करें। जो परिवार बिजली का उपयोग वैधानिक तरीके से नहीं कर रहे हैं, उन्हें प्रेरित करकेे कनेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन परिवारों पर पहले से विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज है तथा उनके ऊपर राजस्व निर्धारित हो चुके हैं, उन्हें भी एक मात्र घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करके विराम प्रदान कर दिया जाएगा। सभी कनेक्शन ऑनलाइन माध्यम से बिजली विभाग के झटपट पोर्टल से कराए जाएंगे। विद्युत विभाग के अधिकारी इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए न्यूनतम समय में कनेक्शन जारी करेंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए जिले में मीटर रीडिंग में संबंधित कार्य को विद्युत सखियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा जारी आरसी की वसूली के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए तहसीलदारों एवं संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आम नागरिकों के फोन अवश्य रिसीव करें और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि स्टोर रूम से सामान वितरण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलते ही शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटें में बदले जाए। उन्होंने शहर में दो से तीन घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम चांदनी सिंह, एसपी ईरज राजा, सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पूनम निगम, निदेशक टेक्नीकल बीएम शर्मा, अधीक्षण अभियंता (कमर्शियल) रामप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


कनेक्शन कराने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
उरई। स्वयं सहायता समूहों, विद्युत सखी, पंचायत सहायकों आदि द्वारा विद्युत कनेक्शन कराने पर प्रोत्साहित राशि के रूप में 100 रुपये प्रति कनेक्शन दिया जाएगा। यह धनराशि कनेक्शन होने के तत्काल बाद अधिशासी अभियंता द्वारा निर्गत की जाएगी। इस योजना से हर घर कनेक्शन देने से न केवल बिजली चोरी पर विराम होगा अपितु यह आवासीय परिवारों के जीवन स्तर पर सुधार लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed