फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Matarani's cheers in Bhajan Sandhya

सौ दिवसीय कार्ययोजना, मिशन शक्ति 4.0 में भरेगी ऊर्जा

Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Matarani's cheers in Bhajan Sandhya
उरई। मिशन शक्ति 4.0 के तहत 100 दिन की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत अप्रैल से जून तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गतिविधियों में 13 से 21 अप्रैल के बीच जनपद द्वारा ब्लाक स्तर पर एक भव्य दिवसीय स्वावलंबन शिविर का आयोजन कर मिशन शक्ति 4.0 की शुरुआत की जायेगी। प्रत्येक 15 दिन के अंतर पर ऐसे कैंप आयोजित किये जाएंगे। जिसमें कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों का चिह्नित किया जाएगा। इन शिविर में फार्म भरने से लेकर सत्यापित करने और स्वीकृत करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी को उपस्थित रहना होगा ताकि पात्र लोगों को वहीं पर लाभ दिलाने की कार्रवाई पूरी की जा सके। हर ग्राम सभा के प्रधान व बाल संरक्ष्ण समिति को भी सक्रिय कर गांव-गांव तक शिविरों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

इस तरह किया जाएगा जागरूक
एक मई को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस और तीन मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर एक से सात मई तक बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ जागरुकता व रेस्क्यू के लिए आपरेशन मुक्ति वृहद आयोजन किया जायेगा। 13 मई को प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर बच्चों और महिलाओं संबंधी विभिन्न मुद्दों पर जागरुकता व प्रधान सम्मेलन होंगे। 26 से 28 मई के बीच गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना की जाएगी। दो जून को मेगा इवेंट के माध्यम से यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव व सहायता के लिए दो घंटे का पारस्परिक संवाद आयोजित किया जाएगा। 30 जून को मेगा कार्यक्रम अनंता का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रेरक महिलाओं और बालिकाओं की पहचान की जायेगी और सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed