फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mason dies from burn injuries, murder charge filed

Jalaun News: आग से झुलसे राजमिस्त्री की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 29 Dec 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mason dies from burn injuries, murder charge filed
उरई। आग से झुलसे राजमिस्त्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बहन के यहां गया था। वहीं, संदिग्ध हालात में आग से झुलस जाने पर परिजन उसका इलाज करवा रहे थे। उन्होंने भांजों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़र गांव निवासी भगवान सिंह (45) राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों ने बताया कि 21 दिसंबर की शाम को जालौन कोतवाली क्षेत्र के वीरपुरा गांव निवासी उसके भांजे खेत में मटर टूटने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। लोगों ने बताया कि सभी ने मिलकर खेत पर शराब पी। इसी दौरान भगवान सिंह संदिग्ध हालात में आग से झुलस गया।
विज्ञापन

उसके भांजे उसे जली अवस्था में घर पर छोड़ गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज में आराम न मिलने पर शनिवार को परिजन भगवान सिंह को घर लाए तो रात में उनकी मौत हो गई। बेटे जीतू का आरोप है कि पिता के भांजों ने उनके शरीर में आग लगाकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मां की मौत करीब दस वर्ष पहले ही हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed