फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uproar in the municipality office due to non payment of honorarium in jalaun

Jalaun: मानदेय न मिलने पर नगर पालिका दफ्तर में हंगामा, सफाई कर्मी रेलिंग पर सिर पटककर हुआ लहूलुहान

Sun, 29 Jan 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2023 11:23 PM IST
सार

कालपी थाना क्षेत्र में मानदेय न मिलने के मामले में सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इसकी वजह से बहुत देर तक पालिका का काम बाधित रहा। अधिकारियों ने जल्द मानदेय देने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
Uproar in the municipality office due to non payment of honorarium in jalaun
नगर पालिका में प्रदर्शन करने पहुंचे सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र में मानदेय न मिलने से नाराज प्राइवेट सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को नगर पालिका गेट पर जमकर हंगामा किया। धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान एक कर्मचारी ने रेलिंग से अपना सिर पटक दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने जल्द मानदेय देने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। नगर का मोहल्ला फूलपुरा निवासी राजू बाल्मीकि का आरोप है किउसे कई महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उसका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसी बात से नाराज सफाई कर्मचारी शनिवार की सुबह पालिका के गेट पर इकट्ठे हो गए और नारेबाजी करने लगे। पालिका कार्यालय का आवागमन ठप कर दिया। नगर पालिका के गेट पर प्रदर्शन होने से कचरा ढोने वाली गाड़ियां नहीं निकल सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की खबर सुनकर सफाई निरीक्षक सुनील कुमार राजपूत, लेखाधिकारी हर भूषण सिंह चौहान, वरिष्ठ लिपिक रमेश सिंह यादव के साथ कोतवाली कालपी के पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान प्रदर्शनकारी राजू बाल्मीकि ने फंदा लगाने का प्रयास किया।

इसके बाद में उसने रेलिंग से सिर पटक दिया।इससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस किसी तरह उसे समझाकर कोतवाली ले गई। उसके बाद प्रदर्शनकारियों को पालिका के अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश यादव ने बताया कि कर्मचारी अनावश्यक दबाव बनाना चाहते हैं।

राजू बाल्मीकि को मानदेय पिछले महीने तक का दिया जा चुका है। अब उसकी ड्यूटी नहीं चल रही है, उसके बाद भी वह दिसंबर का वेतन मांग रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी देवा, सनी, अजय कुमार, जगरूप, सौरभ कुमार, सत्यम, बाबूलाल, सुमित, लाखन शामिल रहे।

कर्मचारियों को हटाने पर विवाद
ठेके पर रखे गए प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने पर विवाद चल रहा है। नवंबर तक काम कराने के बाद इन कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया था। इन कर्मचारियों को हटाने से नगर की सफाई व्यवस्था तो बिगड़ी ही साथ में विवाद भी खड़े हो रहे हैं।

इन कर्मचारियों ने तहसील दिवस में भी शिकायत की थी। पिछले दिनों सफाई निरीक्षक सुनील कुमार राजपूत तथा लिपिक रमेश सिंह यादव के बीच में भी विवाद हो गया था, जिसका सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed