फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna's water level rises; still eight meters below the warning mark.

Jalaun News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी बिंदु से अभी आठ मीटर नीचे

Mon, 07 Sep 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises; still eight meters below the warning mark.
फोटो - 29 कालपी में यमुना का बढ़ता जलस्तर। संवाद
कालपी। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार यमुना का जलस्तर 98.99 मीटर दर्ज किया गया। देर रात यह 98.35 मीटर था। हालांकि वर्तमान जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु और खतरे के निशान से आठ मीटर नीचे है।
विज्ञापन


कालपी में यमुना का चेतावनी बिंदु 107 मीटर, जबकि खतरे का निशान 108 मीटर निर्धारित है। यानी रविवार को दर्ज 98.99 मीटर का जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 8.01 मीटर और खतरे के निशान से 9.01 मीटर नीचे था।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जब नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंचता या उसे पार करता है, लेकिन खतरे के स्तर से नीचे रहता है, तो इसे बाढ़ की ‘एबव नॉर्मल’ स्थिति माना जाता है। इस स्तर पर प्रशासन और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नदी का जलस्तर खतरे के निशान 108 मीटर तक पहुंचने या उसे पार करने पर बाढ़ का खतरा गंभीर हो जाता है। ऐसे में निचले इलाकों और तटवर्ती गांवों में विशेष निगरानी तथा जरूरत पड़ने पर बचाव एवं राहत की कार्रवाई की जाती है।


लगातार हो रही बारिश का पानी यमुना में पहुंचने के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय गांवों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, बेतवा नदी का जलस्तर 115 मीटर से घटकर 114 मीटर पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed