फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A game of hide-and-seek between clouds, drizzle, and sunshine.

Jalaun News: बादल, बूंदाबांदी और धूप की आंख-मिचौली

Mon, 07 Sep 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A game of hide-and-seek between clouds, drizzle, and sunshine.
उरई। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर व शाम को दो बार हल्की बारिश हुई। बारिश के बीच कुछ देर के लिए धूप भी निकल आई, जिससे मौसम में उमस का असर महसूस हुआ। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर ही बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार सुबह जिले के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बदली छाई रही। सुबह से ही मौसम सुहावना रहा और लोगों को तेज धूप से राहत मिली। दोपहर करीब 12 बजे अचानक हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब कुछ देर तक बूंदाबांदी होने के बाद बारिश थम गई। इसके बाद आसमान साफ होने लगा और धूप निकल आई। दोपहर बाद मौसम एक बार फिर बदला। शाम करीब 4:30 बजे लगभग पांच मिनट तक हल्की बारिश हुई और इसके बाद बारिश बंद हो गई। दिनभर बादल, धूप और बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 25 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट से दिन के समय गर्मी का असर कुछ कम रहा, लेकिन बारिश के बाद निकली धूप के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से उमस महसूस होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि जिले में इस पूरे सप्ताह हल्की बारिश का अनुमान है। किसी एक दिन तेज बारिश के बजाय रुक-रुककर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी मामूली फेरबदल होता रहेगा। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed