फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mahakama chaukanna, okseejan silindar ka stok bharapoor

महकमा चौकन्ना, ऑक्सीजन सिलिंडर का स्टॉक भरपूर

Wed, 23 Sep 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
mahakama chaukanna, okseejan silindar ka stok bharapoor
जिला अस्पताल में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर। - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना काल के चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई दुरुस्त कर ली गई है। इस समय जिले के स्टोर में 203 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। इनमें 144 भरे हुए और 59 खाली हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में स्टोर के प्रभारी और एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी ने बताया कि 12 जून को झांसी की गौरी गैस एजेंसी से सिलिंडर भरवाए गए थे। तब से सिलिंडरों का भरपूर स्टॉक है। उन्होंने बताया कि रामपुरा, माधौगढ़, जालौन, कदौरा, कालपी, कुठौंद, बाबई, कोंच, नदीगांव, पिंडारी, छिरिया डकोर आदि सीएचसी में औसतन छह सिलिंडर हैं। 30 न्यू पीएचसी में औसतन दो-दो सिलिंडर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में 62 सिलिंडर हैं। इनमें 25 खाली हैं। महिला अस्पताल में 50 में 37 सिलिंडर खाली हैं।
विज्ञापन

वहीं चीफ फार्मासिस्ट सुबोध शुक्ला ने बताया कि 12 जून को सिलिंडरों को भरवाया गया था। उस समय छोटा सिलिंडर 223 और बड़ा वाला 313 रुपये का था। 12 प्रतिशत जीएसटी भी लगनी थी। अभी जानकारी की है तो पता चला है कि सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में नहीं है कमी
जिले में जमुना पैलेस में बनाए गए एल-2 अस्पताल में 70 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके लिए दस सिलिंडर रिजर्व किए गए हैं। मधुवन विला में कोविड मरीजों के लिए सौ बेड आरक्षित हैं। यहां 10 ऑक्सीजन सिलिंडर दिए गए हैं। इन दोनों अस्पतालों में अभी तक ऑक्सीजन की समस्या नहीं आई है।
गोरखपुर की घटना से स्वास्थ्य विभाग हुआ था चौकन्ना
पिछले साल गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से कई बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा था। उसी दौरान जिले का स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया था। हर माह होने वाली स्वास्थ्य विभाग की बैठकों में ऑक्सीजन सिलिंडर को प्राथमिकता देते हुए उसकी कमी को पूरा करने के निर्देश दिए जाते थे। इसी से अब तक दिक्कत नहीं हुई।

मेडिकल कालेज में अतिरिक्त सिलिंडर
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ ने बताया कि 150 बेड का लेवल वन कोविड चिकित्सालय बनाया गया है। वेंटीलेटर के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर भरपूर हैं। यहां 256 बड़े और 165 छोटे सिलिंडर उपलब्ध हैं। करीब 50 वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है। ऑक्सीजन सिलिंडर की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed