फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lightning struck the Ram Janaki temple, the dome and ceiling broke

Jalaun News: रामजानकी मंदिर में गिरी बिजली, गुंबद व सीलिंग टूटी

Sat, 05 Jul 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 05 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck the Ram Janaki temple, the dome and ceiling broke
माधौगढ़। राम-जानकी मंदिर हैदलपुरा में बिजली गिरने से गुंबद व सीलिंग टूट गई। मंदिर के अंदर बैठे चार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तेज बारिश शुरु हो गई। देर रात तेज आवाज के साथ राम-जानकी मंदिर हैदलपुरा के गुंबद पर बिजली गिर गई। मंदिर के अंदर सियाराम पुजारी, चचवा राजावत, श्याम बिहारी दुबे, आशुतोष चौहान बैठे थे। आशुतोष का कहना है कि शाम को मंदिर में आरती के बाद 10 लोग घर चले गए।

एक घंटे बाद तेज आवाज के साथ मंदिर पर बिजली गिर गई, जिससे मंदिर की गुंबद व सीलिंग टूट कर गिर गई। बिजली गिरने की आवाज सुन पुजारी सियार मूर्छित हो गए। थोड़ी देर बाद पुजारी होश में आ गए। बिजली से सियाराम, वीरभान सिंह चौहान, शंकर सिंह, शिवराज सिंह, प्रवेन्द्र सिंह भदौरिया के घर के उपकरण भी फुंक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed