{"_id":"6a7782ebf9a7dafce70cfb8c","slug":"learning-by-doing-children-built-a-structure-to-grow-plants-using-hydroponic-technology-orai-news-c-224-1-ori1005-147961-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग बाई डूइंग: बच्चों ने तैयार की हाइड्रोपोनिक तकनीक से पौध उगाने की संरचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग बाई डूइंग: बच्चों ने तैयार की हाइड्रोपोनिक तकनीक से पौध उगाने की संरचना
फोटो-15-लर्निंग बाई डूइंड में हाइड्रोपोनिक तकनीक से पौध उगाने का संरचना तैयार करते विद्यार्थी।
Link Copied
फोटो-15-लर्निंग बाई डूइंड में हाइड्रोपोनिक तकनीक से पौध उगाने का संरचना तैयार करते विद्यार्थी। स्रोत-विद्यालय
विज्ञापन
जालौन। पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय औरेखी में लर्निंग बाई डूइंग (एलबीडी) कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने हाइड्रोपोनिक तकनीक से पौध उगाने की संरचना तैयार की। विद्यार्थियों ने पीवीसी पाइपों की माप, कटिंग, उनमें छिद्र तैयार करने और पाइपों को जोड़कर हाइड्रोपोनिक सिस्टम बनाने का कार्य स्वयं किया।
एलबीडी कार्यक्रम के अध्यापक अनिल सिंह ने विद्यार्थियों को हाइड्रोपोनिक तकनीक की उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम स्थान और सीमित संसाधनों में पौध उगाने की यह तकनीक आधुनिक कृषि के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नवाचार और रचनात्मक सोच के महत्व के बारे में बताया। गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीकी कौशल, टीमवर्क, रचनात्मकता और समस्या समाधान जैसे कौशल विकसित हुए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए करके सीखने की अवधारणा को व्यवहार में अनुभव किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।