{"_id":"4339609e3564cbbc358c1a2a2de70176","slug":"late-nights-were-filed-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक दाखिल किए गए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक दाखिल किए गए नामांकन
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए तीसरे चरण
विज्ञापन
के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के दूसरे दिन तगड़ी पुलिस व्यवस्था के
बीच नामांकन दाखिल किए गए। दो ब्लॉकों नदीगांव और कोंच की कुल 16 न्याय
पंचायतों के लिए देर रात तक पर्चे लिए जाते रहे। लोगों ने प्रधान पद के
लिये तो खासी दिलचस्पी दिखाई। प्रत्याशियों की संख्या सैकड़ों में
होने के कारण समाचार लिखे जाने तक नामांकन करने वालों की कुल संख्या नहीं मिल पाई। तीसरे चरण के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विकास खंड कोंच कार्यालय में आरओ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण शाक्या की देखरेख में सात न्याय पंचायतों के लिये सैकड़ों प्रत्याशी नामांकन के लिये लंबी लाइनों में लगे थे। बीडीओ बब्बन राय सहयोग
में लगे थे। उधर, नदीगांव ब्लॉक में भी गहमागहमी के बीच नामांकन में नौ न्याय पंचायतों के लिये सैकड़ों प्रत्याशियों की भीड़ देर रात तक जमी रही। आरओ अधिशासी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय राकेश वर्मा की देखरेख में नामांकन समाचार लिखे
जाने तक जारी था। विकास खंड कार्यालय के सामने यद्यपि प्रत्याशियों के अलावा उनके समर्थकों की भारी भीड़ आई लेकिन वहां डटे कोतवाल रूद्रकुमार सिंह, एसआई रवीन्द्र त्रिपाठी, राजवीर सिंह, दिनेश यादव, उदयपाल सिंह आदि ने स्थिति को संभाला। जाम ने आवागमन बुरी तरह प्रभावित किया और पुलिस को खुलवाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।