{"_id":"5d52feec8ebc3e6cd9048179","slug":"just-stole-wheat-and-rice-from-home-and-school-and-took-nothing-orai-news-knp5074235135","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर और स्कूल से सिर्फ गेहूं और चावल चुराए और कुछ नहीं ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर और स्कूल से सिर्फ गेहूं और चावल चुराए और कुछ नहीं ले गए
विज्ञापन
पहाड़गांव के इसी स्कूल में हुई चोरी।
- फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। कैलिया थाना क्षेत्र में एक ही रात दो चोरियां होने से हड़कंप मच गया। पहली चोरी दिन में नारायण दास कुशवाहा के घर पर और दूसरी रात में सरकारी स्कूल में हुई है। लेकिन चोर इन दोनों जगहों से और कुछ सामान नहीं ले गए और चोरी की तो सिर्फ गेहूं और चावल की।
सोमवार को दिन में नारायणदास कुशवाहा अपने घर पर ताला लगाकर पानी पूरी बेचने गया था। शाम को जब वह लौटा तो देखा कि दरवाजे की सांकल अंदर से लगी है तो उसने पड़ोसी के मकान की छत से अंदर जाकर देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है और गेहूं की दो बोरियां गायब हैं। कमरे में अन्य सामान सुरक्षित था। दूसरी घटना प्राइमरी पाठशाला में हुई। सुबह जब प्रधानाध्यापक जगमोहन राजपूत स्कूल खोलने पहुंचे तो देखा कि बरामदे का ताला टूटा पड़ा है और स्टोर रूम का ताला गायब है।
इसके अलावा चावल की पांच बोरियां गायब मिली। पीछे के रास्ते में चावल बिखरे पड़े मिले जिससे अंदाजा लगाया गया कि चोर पीछे के रास्ते से माल ले गए हैं। उन्होंने इस बाबत गांव के प्रधान को सूचना दी। प्रधान हरगोविंद राजपूत, राजेन्द्र बाबा, हरनारायण आदि लोग मौके पर पहुंचे। प्रधानाध्यापक ने थाना कैलिया को फोन पर चोरी के बारे में बताया। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही चोरों ने गांव के श्यामलाल अहिरवार व भगवानदास कुशवाहा के घरों में घुस कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया था। उसका भी खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है। सीओ कोंच शीशराम का कहना है कि वे अपने स्तर से मामले का पता लगा रहे हैं।