{"_id":"68cc57d631e371f90c0c20ea","slug":"junior-assistant-suspended-child-protection-officer-terminated-orai-news-c-224-1-ori1005-134791-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कनिष्ठ सहायक निलंबित, बाल संरक्षण अधिकारी की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कनिष्ठ सहायक निलंबित, बाल संरक्षण अधिकारी की सेवा समाप्त
विज्ञापन
- जिला प्रोबेशन कार्यालय में लापरवाही उजागर, डीएम की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रावलियों के रखरखाव में अनियमितताएं मिलीं। पत्रावलियों को दबाकर रखने की जानकारी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की।
जिलाधिकारी ने कनिष्ठ सहायक आलेख को तत्काल निलंबित कर दिया, वहीं, बाल संरक्षण अधिकारी जूली और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीर सिंह की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कार्यालय में ढिलाई, प्रार्थना पत्रों को दबाकर रखने तथा जनसुनवाई से जुड़े मामलों का समय पर निस्तारण न करना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने चेतावनी दी कि शासन की योजनाओं और निर्देशों का पालन समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी निशांत पांडेय मौजूद रहे।