फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JDU provincial leader accused of fraud worth crores

Jalaun News: जदयू के प्रांतीय नेता पर करोड़ों की ठगी कराने का आरोप

Tue, 26 May 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
JDU provincial leader accused of fraud worth crores
उरई। शहर में संचालित कथित क्रिप्टो करेंसी कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी कराने के मामले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के एक प्रांतीय नेता पर ठगी के आरोप लगाए गए हैं। ठगी का शिकार हुए लोगों ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई और पैसा वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार तुलसी बिहार कॉलोनी निवासी एक नेता ने करीब दो वर्ष पहले “क्वाइन क्रिप्टो करेंसी” नाम से कंपनी शुरू की थी। आरोप है कि कंपनी में निवेश कराने के लिए अन्य लोगों ने भी प्रचार-प्रसार कर लोगों को जोड़ने का काम किया। भरोसा दिलाकर लोगों से करोड़ों रुपये जमा करा लिए गए।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए निवेशकों को अलग-अलग बैंकों की 12 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के चेक दिए गए। बाद में जब लोगों ने अपनी जमा पूंजी वापस मांगी तो उन्हें लगातार टहलाया जाने लगा। आरोप है कि रुपये मांगने पर कुछ लोगों को धमकियां भी दी गईं। पीड़ितों ने बताया कि मामले की शिकायत कोतवाली में भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार कई लोगों को दिए गए चेक बैंक में लगाने पर खाते बंद मिले। इनमें पुष्पा राठौर को 2.92 लाख रुपये, इकबाल खान को 2.66 लाख रुपये, अब्दुल फहीम को 1.19 लाख रुपये, अंकिता श्रीवास्तव को 2 लाख रुपये तथा प्रथम श्रीवास्तव को 1.50 लाख रुपये सहित अन्य लोगों को भी भुगतान के नाम पर चेक दिए गए थे।


पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed