फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Son came to sell wheat with father, truck overturned on tractor-trolley, teenager dies

जालौन: पिता के साथ गेहूं बेचने आया था बेटा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पलटा मौरंग से लदा ट्रक, किशोर की मौत

Fri, 16 Apr 2021 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Apr 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Son came to sell wheat with father, truck overturned on tractor-trolley, teenager dies
हाईवे पर पलटा मौरंग लदा ट्रक - फोटो : amar ujala
जालौन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मौरंग से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रॉली पर सवार किशोर की मौत हो गई, वहीं उसके किसान पिता की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। 
विज्ञापन


झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम बैदोरा निवासी रणवीर सिंह बेटे शत्रुघ्न सिंह (17) के साथ गुरुवार की रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गेहूं के बोरे भरकर उरई की नवीन मंडी में बेचने के लिए आ रहे थे। ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्र नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के पास से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा मौरंग से भरा ट्रक उनके ऊपर पलट गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों कीं मदद से नीचे दबे पिता-पुत्र को बाहर निकाला। अस्पताल में शत्रुघ्न को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके से भागे ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह यातायात शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के हाईवे पर पड़े होने के कारण शुक्रवार को भी जाम लगता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed