{"_id":"61954bc3aa9826087b062453","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6645988108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे समेत तीन की मौत
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई, माधौगढ़। तेरहवीं संस्कार से लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजे समेत तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और काफी देर बाद शवों की शिनाख्त हो सकी। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुरा निवासी बालकिशन कुशवाहा (70) अपने भतीजे सुघर सिंह (45) एवं गांव के ही सुरेंद्र कुशवाहा (22) के साथ बुधवार की देर शाम दहगवां रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार से लौट रहे थे, रूदावली मोड़ के पास गोपालपुरा की ओर से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। बाइक चला रहा सुघर हेलमेट लगाए था, फिर भी उसका सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चाचा बालकिशन का सीना फट गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। सुघर कुशवाहा किसानी करता हैं। उसके दो पुत्र सर्वेश (22), नीलेश (20) व पुत्री दीप्ती (17) हैं। वहीं, सुरेंद्र कुशवाहा की मां गुड्डी देवी व दो बहन दीपा (22), नीशू (14) हैं।