फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

गोशालाओं में ताला, सड़कों पर मवेशी

Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
हमीरपुर जोहलपुर हाइवे में अन्ना मवेसी - फोटो : ORAI
कदौरा। अधिकारियों की अनदेखी से क्षेत्र की अधिकांश गोशालाएं बंद हैं, जिससे अन्ना मवेशी भूख-प्यास से सड़कों पर इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में 50 से अधिक गोशालाएं हैं, पर इन गोशालाओं से मवेशियों को अप्रैल में ही छोड़ दिया गया था। जिससे अन्ना मवेशी चारे-पानी की तलाश में सड़कों पर भटक रहे हैं। इस कारण आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही है। हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे बवीना, कांसीरामपुर गांव के समीप हाईवे पर ही सैकड़ों मवेशी डेरा जमाए नजर आते हैं।
क्षेत्र के जगदीश, रामजीवन, राजेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि सरकार अन्ना मवेशियों के संरक्षण व भूसे चारे के लिए जो धनराशि भेजती है, उसका बंदरबांट जिम्मेदार कर लेते हैं और मवेशियों को गोशालाओं से खुले में छोड़ देते है। स्थिति यह है कि गोशालाएं सिर्फ कागजों में संचालित हो रही हैं। क्षेत्र के ग्राम गररेही व कुरहना आलमगीर के किसानों में भी रोष व्याप्त है। बवीना प्रधान पति रामहेत ने कहा कि अस्थायी गोशाला है, जब स्थायी होगी तब मवेशी बंद करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि जल्द वह क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चर्चित हैं क्षेत्र की कई गोशालाएं
विगत वर्ष पूर्व बवीना गोशाला में एक दर्जन मवेशियों की मौत हुई थी। जिस पर नोडल अधिकारी धीरज साहू ने सचिव को निलंबित किया था। वही, ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इकौना, जकसिया, मरगांया, बडागांव लमसर की गोशालाओं में किसान अन्ना मवेशियों के कारण भिड़ चुके हैं, जिसमें जमकर मारपीट भी हो चुकी है। इसके बाद भी अधिकारी उदासीनता बरते हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed