{"_id":"5f91c5e18ebc3e1a242d280f","slug":"jalaun-age-of-reading-child-marriage-is-crime-orai-news-knp59009197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौनः पढ़ने की उम्र है, बाल विवाह जुर्म है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौनः पढ़ने की उम्र है, बाल विवाह जुर्म है
विज्ञापन
माधौगढ़ में जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते सीओ
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले भर में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में जागरूकता के कार्यक्रम हुए। नुक्कड़ नाटक और स्कूल, कालेजों में गोष्ठियां करके महिलाओं को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान, महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा से रोकथाम के लिए प्रोबेशन विभाग चाइल्ड लाइन, बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने बाल विवाह एवं लैंगिक हिंसा को रोकने संबंधी नाटक का प्रदर्शन कोतवाली के पास किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में भी प्रचार-प्रसार किया गया। डॉ. ममता स्वर्णकार ने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। इसे रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और स्वयं टीम गठित कर उसे रोकने का भरसक प्रयास करें। जब तक लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की की उम्र 18 वर्ष की ना हो जाए तब तक शादी नहीं करनी चाहिए। यदि वह शादी करेगा तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत 2 साल की जेल या एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। संध्या झा ने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत 21 वर्ष से कम आयु के पुरुष या 18 वर्ष से कम आयु की महिला के व्यवहार को बाल विवाह की श्रेणी में रखा जाएगा। इस नियम के अंतर्गत बाल विवाह को दंडनीय अपराध माना जाएगा। इसमें प्रवीण यादव, जूली खातून, अलकमा अख्तर, शकुंतला, शशि सोमेंद्र सिंह, रजनी खरे, संगीता, अलका लक्षकार, अर्पिता आदि रहे।
उधर मिशन शक्ति के अंतर्गत डीवी कॉलेज की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. देवेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ. तारेश भाटिया ने किया। डीवी कालेज से होकर विभिन्न मार्ग होती हुई वापस कॉलेज में आकर समाप्त हुई। इसमें एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। रैली के समापन पर डॉ. राजन भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इसी क्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी एवं मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटरिया में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम की जानकारी दी।
जालौन। महिलाएं अथवा युवतियां अपनी निजी अथवा अंतरंग तस्वीरों अपनी किसी महिला अथवा पुरुष दोस्त के साथ शेयर न करें। ऐसे में कोई उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर किसी अपरचित के साथ दोस्ती न बढ़ाएं। यदि कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो तत्काल विरोध करें और पुलिस की सहायता लें। यह बात सीओ विजय आनंद ने कोतवाली में मिशन शक्ति अभियान की जागरूकता बैठक में कही। इस दौरान टीम की जिला समन्वयक प्रियंका द्विवेदी के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला लेखपाल व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया गया। सीओ विजय आनंद ने बताया कि कहा चकि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर से मिशन शक्ति को शुरू किया है। उन्होंने महिलाओं को पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी 112, हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 इत्यादि नंबरों के बारे में जानकारी दी। महिला शक्ति टीम की जिला समन्वयक प्रियंका द्विवेदी ने कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि महिलाएं स्वयं पर होने वाले अपराधों का डटकर विरोध करें। इस दौरान लक्ष्मीकांत शाक्य, विनय दिवाकर, आनंद कुमार, महादेवी कुशवाहा, लवी द्विवेदी आदि रहे।
माधौगढ़। महिला जागरूकता को लेकर जीआईसी बंगरा में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य जयदेव नगायच की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं को डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की आवश्यकता है। कोतवाल बीएल यादव ने महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस सहायता 112, एंबुलेंस 108 एवं महिला स्वास्थ्य एंबुलेंस 102 आदि नंबरों के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण के लिए रंगोली, स्लोगन राइटिंग, निबंध आदि प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गोविंद वर्मा, अवधेश जाटव, अरुण प्रजापति, अमित श्रीधर आतिद रहे।