फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jal Sansthan tightens the noose on defaulters, issues 62 RCs

Jalaun News: जल संस्थान ने बकायादारों पर शिकंजा कसा, 62 आरसी जारी

Wed, 20 Nov 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan tightens the noose on defaulters, issues 62 RCs
उरई। जल संस्थान ने बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का रुख अपनाते हुए 62 बड़े बकायादारों के खिलाफ आरसी जारी कर दी है। वहीं 500 कनेक्शन धारकों के जल कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली गई है। इस वर्ष जिले में जल संस्थान को 16 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य मिला है। जल संस्थान ने दस हजार रूपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को करीब 500 नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर उपभोक्ता समय पर बकाया नहीं जमा करेंगे, तो उनके जल कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जिले में 84,000 उपभोक्ताओं पर जल संस्थान का बकाया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सोम प्रकाश ने बताया कि मंडल स्तर की बैठक के बाद से वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। जल संस्थान ने टीम का गठन किया है, जो कनेक्शन काटने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करेगी। अधिशासी अभियंता ने कहा कि जो उपभोक्ता भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आरसी जारी करने और कानूनी कार्रवाई करने में देर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed