फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   inspaction

संयुक्त विकास आयुक्त ने किया ग्राम पंचायत का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

Thu, 21 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
inspaction
आटा। संयुक्त विकास आयुक्त झांसी (जेडीसी) चंद्रशेखर शुक्ला ने बुधवार की आटा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां गांव में आवास, शौचालय, सड़क आदि की योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया तो वही गांव में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई खामियों पर जिम्मेदारों की फटकार लगाते हुए खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गांव में पौधे लगाए।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त विकास अधिकारी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले गांव में बने शौचालयों व आवास की स्थिति को परखा। इस दौरान उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से योजनाओं की स्थिति के विषय में पूछा। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बिजली, पानी व सफाई के मुद्दों को उठाया। इसके बाद उन्होंने गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हे गोशाला में छाया के इंतजाम नहीं दिखे। जानकारी करने पर पता चला कि अभी टिन शेड का कार्य अधूरा पड़ा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द टिन शेड लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि सर्दी को देखते हुए जल्द से जल्द टीन शेड का कार्य पूर्ण कर ले। इसके बाद उन्होंने ग्राम पिपराया में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार, एडीओ पंचायत मनोज गुप्ता, ग्राम प्रधान आटा सत्यनारायण वर्मा, ग्राम पिपराया प्रधान प्रतिनिधि गौरव द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed