फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent child drowns in tube well while playing, dies

Jalaun News: खेल-खेल में नलकूप के हौद में डूबा मासूम, मौत

Tue, 09 Apr 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 09 Apr 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Innocent child drowns in tube well while playing, dies
आटा। मां के साथ खेत पर गया मासूम नलकूप के हौद में गिर गया। काफी देर तक जब बच्चा नहीं दिखा तो मां ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव नलकूप के हौद में पड़ा मिला। शव देखकर वह बिलख पड़ी। हादसे की जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरदर गांव निवासी पुष्पेंद्र का 6 वर्षीय पुत्र नयन रविवार को अपनी मां के साथ खेत पर गया था। मां सोना जब खेत में बरसीम काट रही थी, तब वह नयन से बोली थी कि पास में ही रहना कहीं नहीं जाना। जिस पर नयन पास में ही खेलने लगा। थोड़ी देर बाद नयन खेत पर बने नलकूप के पास खेलते-खेलते चला गया। अनुमान है कि इसी दौरान वह नलकूप के हौद में गिर गया। जिससे उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। देर तक जब सोना को नयन नहीं दिखा तो उसने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान नलकूप के हौद में उसका शव पड़ा था। यह देख वह दहाड़े मारकर रोने लगी। रोने की आवाज सुन आसपास खेतों में मौजूद लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि पिता पुष्पेंद्र खेती किसानी करता है। नयन उनका इकलौता पुत्र था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed