{"_id":"641b4e603d8a9a204102ac54","slug":"in-the-pit-of-the-pond-innocent-fell-death-orai-news-c-12-1-137892-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तालाब के गड्ढे में\n गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तालाब के गड्ढे में गिरा मासूम, मौत
Thu, 23 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सरावन। खेलने गया मासूम बुधवार की शाम खेलते-खेलते तालाब के गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेतों से लौट रहे किसानों ने मासूम के शव को गड्ढे में पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव निवासी शाकिर मंसूरी का आठ वर्षीय पुत्र हसन घर के सामने स्थित तालाब के पास खेल रहा था, अचानक वह गड्ढे में गिर गया। गहरा गड्ढा होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर के सामने बने तालाब में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है, इसी को लेकर तालाब के पानी को खाली किया गया था।
इससे जगह-जगह गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने शाकिर के दो बच्चे थे, हसन बड़ा था। खेतों से काम करके लौट रहे लोगों ने गड्ढे में उतराता देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना कि जांच की जा रही है।