फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   in mass wedding 51 marriages

सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए 51 जोडे़

Tue, 07 Feb 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 07 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
in mass wedding 51 marriages
मंडप में बैठी दुल्हनें - फोटो : अमर उजाला
श्री मां संकटा देवी मंदिर समिति के तत्वावधान में राठ रोड स्थित मौनी बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को 15 वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सर्व समाज की 51 गरीब बेटियों के हाथ पीले कराए गए। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर जनातियों व बारातियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे बारात निकाली गई। मौनी बाबा मंदिर
विज्ञापन


से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के चौराहों पर घूमी।  साथ चल रहे बाराती अपने यार की शादी है जैसे फिल्मी गानों पर खूब थिरके। कार्यक्रम स्थल पर जहां एक ओर समिति के पदाधिकारियों ने बारातियों का स्वागत सत्कार किया तो वहीं, दूसरी तरफ घोड़ोें पर सवार दूल्हों को उतारकर द्वारचार की रस्में अदा कराई गई। इसके साथ ही पंडाल में सजी, धजी बैठी वधुओं को
विज्ञापन


मंच पर बुलाया गया। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वर, वधुओं ने एक दूसरे को जयमाल पहनाने के बाद पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनसाथी बन गए। इस दौरान उपस्थित जनाती व बारातियों ने पुष्प वर्षा की। समिति के अध्यक्ष बसंत महेश्वरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय दुबे, राकेश पालीवाल, महामंत्री राकेश बाबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष तुलसीराम सोनी, सह मंत्री राजेश गुप्ता, जेपी राजपूत व सांस्कृतिक मंत्री अवधेश

तिवारी, संरक्षक रामआसरे भाई, संतोष खरया, बाबूराम गुप्ता, महेंद्र गुप्ता,शिवराम राजपूत,नरेश वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, राजेश कंथरिया, आशीष श्रीवास्तव, रामकुमार, संजय गुप्ता, दिलीप सोनी, अमित गुप्ता, मनोज दुबे, हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू, कमलेश दादी का योगदान रहा।  

गृहस्थी का सामान किया भेंट
सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों को अलमारी, चार कुर्सी, पंखा, डिनर सेट, मिनरल वाटर, बेड, गद्दा, तकिया, बेडशीट, पिलो कवर, रजाई, कंबल, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, स्टील टंकी, कुकर, डिब्बा, परात, कड़ाही, लोटा, भगौना, कटोरी, गिलास, थाली, चम्मच, साड़ी, लहंगा चुनरी, मेकअप, दीवाल घड़ी और कलाई घड़ी दी गई।

इन्होंने थामा इक दूजे का हाथ
सोनम संग आनंद, पूजा संग शुभम, नीलक संग सत्यम, भूरी देवी संग ब्रजेश, अंकिता-वीरेंद्र कुमार, मीना-लखन लाल, रोशनी-अजय कुमार, बसंती-महेश कुमार, शिवानी-दुर्गेश, राखी देवी-संजेश, लीलावती-बुद्ध सिंह, पूजा-मुन्ना, शांति-नितिन, अर्चना-गोविंद, मोहिनी-नितिन, कोमल-रोहित, रोहिनी देवी-रतन सिंह-सीता देवी-गोविंद दास, रेनू-सोनू, देवकी-अनिल कुमार,

मनीषा-विक्त्रस्म सिंह, छाया देवी-ब्रजेश कुमार, रोशनी-रविकांत, सोनम-संदीप कुमार, दीपिका- हरीशंकर,रागिनी-मुकेश, रोशनी-गोविंद, मीरा-शिवस्वरुप, संध्या-इंदल सिंह, नीलम-सुरेंद्र, नेहा-नीरज, राखी-रामआसरे, नेहा कुमारी-दीपू बाबू, सोना-ब्रजेंद्र कुमार, संगीता-राहुल, प्रहलाद शाह-भूप सिंह, रवि देवी-मुनेश, मेघा-सत्यप्रकाश, पूनम-सानू, सुमन-अशोक कुमार,


कोमल-राजकुमार, प्रीति-वीरसिंह, सुनीता देवी-मुन्नालाल, रुबी-नीरज, पायल-सोनू, जशोदा-लाखन, कांती देवी-राजकुमार, शीलम देवी-उमेश चंद्र, संतोषी-मंगल प्रसाद, कल्पना-चंदन सिंह, ऊषा देवी-अरविंद कुमार का विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed