{"_id":"6217ce72b8ae747cda14fecb","slug":"in-cricket-konch-defeated-kalpi-orai-news-knp6824071130","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट में कोंच ने कालपी को 68 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट में कोंच ने कालपी को 68 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। नगर के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को वेद व्यास क्रिकेट अकादमी कालपी व रुद्र क्रिकेट अकादमी कोंच के बीच मैच खेला गया। कोंच की टीम ने कालपी टीम को 68 रन से शिकस्त दी।
मैच में कालपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्र अकादमी के खिलाड़ियों ने कोंच की टीम ने 234 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। बल्लेबाज सचिन पाटकार ने सर्वाधिक 78 गेंदों पर 76 रन बनाए। जबकि प्रिंस गुप्ता ने 42 गेंदों में 61 रन जोड़े।
कालपी के बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 166 रन ही बना पाए। कालपी की ओर से सर्वाधिक रन कमल ने 46 गेंदों में 66 रन बनाए व अभिजीत चौहान ने बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर की भूमिका प्रशांत कुमार श्रीवास्तव और नीरज दीक्षित ने निभाई।