{"_id":"5e8dfccf8ebc3e72bd7117b4","slug":"illegal-liquor-extracted-by-digging-land-from-jcb-orai-news-knp5543190130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से जमीन खोदकर निकाली अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से जमीन खोदकर निकाली अवैध शराब
विज्ञापन
बिरासनी कबूतर डेरे पर जेसीबी से ड्रम निकल वाती पुलिस
- फोटो : ORAI
जालौन। लॉकडाउन के दौरान कोंच के विरासनी कबूतरा डेरे से हजारों लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही हजारों किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया। मौके से तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि पुलिस देख कर दो लोग मौके से भाग निकले।
सूचना पर एसडीएम अशोक कुमार, सीओ आरपी सिंह की अगुवाई में बुधवार को विरासनी कबूतरा डेरा पर छापा मारा। पुलिस ने जेसीबी मशीन से खेतों आदि की खुदाई कराई तो जमीन के भीतर ड्रमों में भारी मात्रा में रखी गई शराब बरामद हुई।
एसएचओ अरुण कुमार तिवारी के मुताबिक, कई जगह छिपाई गई लगभग आठ हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। बीस हजार किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसे गड्ढों में सड़ाया जा रहा था। छापे के दौरान पुलिस टीम ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है जबकि दो लोग रूपेश तथा उमेश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस टीम में एसआई रमेशप्रसाद, अभिलाष सिंह, सर्वेशसिंह, सिपाही मोहम्मद समीर, महिला सिपाही शबनमसिंह व चंद्रकुमारी शामिल रहे।