{"_id":"6755d1ffee2657a6630e9dd1","slug":"illegal-cuts-and-crisscrossing-vehicles-will-create-havoc-in-fog-orai-news-c-224-1-ori1005-123097-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोहरे में कहर बनेंगे अवैध कट और आड़े तिरछे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोहरे में कहर बनेंगे अवैध कट और आड़े तिरछे वाहन
विज्ञापन
आटा (उरई)। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट और सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े ट्रकों की कतार किसी भी वक्त देखी जा सकती है। इन कतारों और अवैध कटों से कभी भी हादसा हो सकता है। ढाबों, पेट्रोल पंपों, पंक्चर की दुकान जाने के लिए इन कटों का प्रयोग किया जाता है। जो कोहरे में कहर बन सकते हैं।
सर्दी शुरू हो गई है। रात में कोहरा भी पड़ने लगा है। कालपी से आटा और गोविंदम होटल तक करीब 25 किलोमीटर का हाईवे है। इसके दोनों ओर ढाबों और पंक्चर की दुकानों की भरमार है। दिन हो या रात यहां भारी वाहन खड़े नजर आएंगे। आटा से गोविंदम होटल तक कई स्थानों पर दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों ने डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना लिए गए हैं। वाहन चालक बड़ी आसानी से एक ओर से दूसरी ओर पहुंच जाते हैं।
इन कटों में सबसे खतरनाक कट संकट मोचन व कृषि फार्म के पास का है। समय और ईंधन की बचत के लिए इस कट का प्रयोग किया जाता है। एक किलोमीटर के चक्कर से बचने के लिए इस कट का प्रयोग किया जाता है। ढाबा व फार्म में जाने के लिए झांसी व कानपुर से आने-जाने वाले वाहन अवैध कट से निकलते हैं। इन कटों का प्रयोग रात के समय अधिक होता है, क्योंकि हाईवे किनारे कोई भी आसपास ढाबा नहीं है।
विज्ञापन
इन जगहों पर खड़े मिल जाएंगे वाहन -
नेशनल हाईवे पर आटा से गोविंदम होटल तक दर्जनों ढाबे बने हुए हैं। सबसे ज्यादा ट्रक टोल के पास बने ढाबों के सामने खड़े रहते हैं। वहीं आटा तिराहे के दोनों तरफ ट्रक खड़े रहते हैं। हाईवे पर संकट मोचन मंदिर के पास बने ढाबों पर भी ट्रकों की कतार लगी रहती है। ।
इन जगहों पर बने अवैध कट
हाईवे स्थित साईं मंदिर से संकट मोचन मंदिर तक करीब 15 किलोमीटर तक करीब दोपहिया और चार पहिया के चालकों ने दर्जनों अवैध कट बना लिए हैं। जल्दबाजी के चक्कर में इन अवैध कटों का प्रयोग करते हैं। आटा रेलवे स्टेशन के सामने बाइक सवारों ने डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना लिया है। गैस एजेंसी के सामने भी अवैध कट से वाहन सवार निकलते हैं। उकासा मोड़ के सामने अवैध कट बना है।
जितने भी अवैध कट हैं। सबको बंद करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही अभियान चलेगा। अगर फिर से कोई अवैध कट करता है तो कार्रवाई भी होगी। -गणेशन नागराजन, डिप्टी जनरल मैनेजर, ओबीआईएल कंपनी
इन वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है, अगर फिर से वाहन खड़े होने लगे हैं तो अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश कुमार वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन