फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If salaries are not restored, strike at BSA office on 21st

Jalaun News: वेतन बहाल न हुआ तो 21 को बीएसए दफ्तर में धरना

Mon, 10 Feb 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
If salaries are not restored, strike at BSA office on 21st
उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षक भवन में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने कहा कि शिक्षक अपार आईडी बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। कुछ तकनीकी समस्याएं है। उनका निदान नहीं हो रहा है। इसके बावजूद शिक्षकों का वेतन रोका जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि 19 फरवरी तक वेतन बहाल नहीं हुए तो शिक्षक संघ 21 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना देगा। जिला मंत्री नरेश निरंजन ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं, चयन वेतनमान, प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतनवृद्धि आदि समस्याओं को शीघ्र हल किया जाए। इसके बाद कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें हरपाल यादव को तहसील प्रभारी कोंच, अनुराग गोस्वामी को सह तहसील प्रभारी कोंच, केशव द्विवेदी नदीगांव जिला प्रवक्ता, संजय राठौर माधौगढ़ व वैभव शुक्ला डकोर को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान मनीष समाधिया, लालजी पाठक, युद्धवीर कंथारिया, योगेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, अखिलेश व्यास, विपिन उपाध्याय, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, प्रभाकांत कुलश्रेष्ठ, तालिब बेग आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed