फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband's friend blackmail Doing tax for four years

पति के दोस्त ने ब्लैक मेल कर चार साल किया दुष्कर्म

Wed, 03 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Wed, 03 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Husband's friend blackmail Doing tax for four years
प्रतीकात्मक

कालपी की एक महिला ने घर पर आने वाले पति के दोस्त पर नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ चार साल से रेप कर रहा है। महिला मंगलवार को तहसील दिवस पर डीएम, एसपी के सामने फूट-फूट कर रोई और आरोपी से बचाने की गुहार लगाई। डीएम एनएस पांडे ने तो महिला की कहानी सुनकर अपने सिर पर ही हाथ रख लिया। एसपी स्वप्निल मैमगोई ने भी मामले की गंभीरता को देख भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


महिला ने एसपी को बताया कि उसके घर पर गोहन निवासी युवक का आना जाना था। एक दिन उसने नहाते वक्त उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और फिर उसके साथ रेप किया। महिला का कहना है कि आरोपी चार साल से अब तक उसके साथ कई बार रेप कर चुका है। जब वह विरोध करती है तो वीडियो वायरल करने के साथ ही पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस कारण उसने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब उसने ठान लिया है कि वह आरोपी को उसकी करनी की सजा दिलाकर रहेगी। भले ही इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। एसपी ने जब महिला की कहानी सुनी तो वे भी चकित रह गए। एसपी ने संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि महिला की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


होटल में पत्नी बनाकर ले जाता था
महिला ने एसपी को बताया कि आरोपी अक्सर उसे कानपुर, हमीरपुर और उरई के होटलों में ले जाकर उसके साथ रेप करता था। होटल के रजिस्टर में उसे पत्नी बताकर नाम दर्ज कराता था। ताकि किसी को भी शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पास एक गवाह भी
महिला ने बताया कि कई बार उसने विरोध किया तो आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी ती और उसे खामोश रहने पर मजबूर कर दिया। महिला के मुताबिक उसके शारीरिक शोषण का एक गवाह भी है, पुलिस जब कहेगी, वह उसे भी सामने ले आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed