{"_id":"57d44a684f1c1b94213173f8","slug":"ht-line-to-be-vulnerable-to-the-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच के लिए खेत की और जा रहा किशोर एचटी लाइन टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणाें ने जब किशोर का शव देखा तो परिजनाें को सूचना दी। बिजली विभाग की लापरवाही से उत्तेजित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम
व सीओ ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। सिरसाकलार थाना के गांव सदूपुरा निवासी चंद्रभान का 17 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के बाहर शौच के लिए गया था। तभी अचानक खेत के ऊपर से निकली जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही
गांव वालों को मिली तो सभी उन्होंने परिजनों के साथ शव को सड़क पर रखकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त जर्जर हईटेंशन लाइन को बदलवाए जाने की मांग कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से की गई थी। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई। इसका परिणाम रहा कि एक किशोर को
विज्ञापन
असमय जान गंवानी पड़ी। उधर जाम की सूचना पर सिरसाकलार थाना प्रभारी सत्यदेव सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण नहीं माने तो
उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों से ग्रामीणों बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। तो वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।