{"_id":"5f2ef42e8ebc3e3cef53f269","slug":"ht-line-coil-collapsed-on-transformer-orai-news-knp5758215156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पर गिरा हाईटेंशन का तार, जले उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर पर गिरा हाईटेंशन का तार, जले उपकरण
विज्ञापन
एट। कस्बे में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन लाइन का चार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ी, जिससे एलटी की लाइनों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे घरों में लगे उपकरण टीवी, फ्रिज, कूलर पंखे आदि फुंक गए। जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कस्बे की विकास कालोनी की विद्युत सप्लाई के लिए प्राइमरी पाठशाला के पास ढाई सौ केबी का ट्रांसफार्मर रखा है। शुक्रवार देर रात अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर ट्रांसफार्मर के ऊपर गिर पड़ा। जिससे मोहल्ले की एलटी लाइनें में 11000 का करंट दौड़ने लगा। हाई वोल्टेज करंट की वजह से घरों में लगे उपकरण टीवी, फ्रिज, कूलर, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, एसी आदि फुंक गए। इलेक्ट्रानिक उपकरणों के धू-धू कर जलने से घरों में हड़कंप मच गया। लोग घरों के बाहर निकल आए।
लोगों ने मामले की जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को दी। सूचना के बाद बिजली कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कराई। वहीं सूूचना के बाद भी अब तक बिजली कर्मचारियों ने मोहल्ले की सप्लाई को सुचारु नहीं कराया, जिससे बाशिंदों को भीषण गर्मी में बिजली किल्लत से जूझना पड़ रहा है। समाजसेवी उमाशंकर, देवेंद्र, रामकुमार, देव सिंह आदि ने बताया है कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अभी तक खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे सप्लाई अब तक शुरू नहीं हो सकी है।