फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Holi Milan Celebration is the mirror of society: Ramesh Chandra

समाज का दर्पण होली मिलन समारोह : रमेश चंद्र

Tue, 03 Mar 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Holi Milan Celebration is the mirror of society: Ramesh Chandra
उरई। जिला राठौर कल्याण समिति की ओर से सोमवार को होली मिलन समारोह में एक प्रतिष्ठान में हुआ। कार्यक्रम में संरक्षक रमेश चंद्र राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह समाज के दर्पण की भांति होता है। किस समाज द्वारा कितनी तरक्की की गई और वह क्या विचार रखता है, यह सब होली मिलन समारोह के माध्यम से ज्ञात हो जाता है।
विज्ञापन

अशोक राठौर ने कहा कि मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण इन्हीं त्योहारों से ही संभव है। जिला महामंत्री सुरेंद्र राठौर ने कहा कि त्योहारों पर बुराई को त्याग कर अच्छाई जरूर ग्रहण करना चाहिए। अजब सिंह राठौर ने समाज की प्रगति पर विचार रखे। समारोह में बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिनको समाज द्वारा पुरस्कार भी दिया गया। समारोह में अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक जेपी राठौर ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरजीत राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वालों लोगो से अपील है कि क़ोई भी गैर कानूनी कार्य को अंजाम न दे। अन्यथा समाज विरोध करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर अतर सिंह राठौर, रमेश चंद्र राठौर, रोहित राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed