{"_id":"5dab5aa58ebc3e93cb766778","slug":"give-the-benefit-of-sumangala-scheme-to-the-right-characters-orai-news-knp5208123149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमंगला योजना का लाभ सही पात्रों को दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमंगला योजना का लाभ सही पात्रों को दें
विज्ञापन
सीएचसी नदीगांव का निरीक्षण करती नोडल अधिकारी पूनम निगम
- फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। जिले में महिलाओं के कल्याण और उनकी समस्याएं जानने के लिए शासन से नामित होकर आईं अधिकारी एडीएम महोबा पूनम निगम व एसडीएम झांसी वान्या सिंह ने शनिवार को कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में जाकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थलीय स्थिति का अवलोकन किया और जहां भी कमियां नजर आईं, संबंधित अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुमंगला योजना का लाभ भी पात्रों को दिए जाने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने नदीगांव में ब्लाक कार्यालय के अलावा सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी में वार्डों के अलावा ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया और मरीजों तथा उनके तीमारदारों से बातचीत कर परेशानियां जानीं। उन्होंने पूछा कि प्रसव के लिए किसी तरह के पैसों आदि की मांग तो कर्मचारियों की ओर से नहीं की जाती है।
उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया को निर्देश दिए कि प्रसव के बाद शासन की ओर से जो भी सुविधाएं अनुमन्य हैं उन्हें तत्काल महिला को प्रदान किया जाए। उन्हें बताया गया कि एचआईवी के 8 तथा टीबी के 72 मामले क्षेत्र में हैं। उन्होंने सुमंगला योजना का लाभ भी पात्रों को दिए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सदूपुरा के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं के साथ बैठक की और उन्हें शौचालय में ही शौच जाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह, प्रधान सदूपुरा प्रभा देवी भी मौजूद रहे। उन्होंने कोंच कस्तूरबा स्कूल तथा पड़री, भदारी में भी महिलाओं से बात की।