{"_id":"67a7a9e69583e551e3005d47","slug":"frustrated-by-the-scolding-of-family-members-the-girl-jumped-into-the-river-orai-news-c-224-1-ori1005-125648-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवती ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवती ने नदी में लगाई छलांग
Sun, 09 Feb 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा। घर से नाराज होकर निकली युवती ने पचनद स्थित पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी पर मौजूद नाविकों ने युवती को पानी से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को सीएचसी रामपुरा पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी सुरेश की 19 वर्षीय पुत्री शिल्पी शनिवार की दोपहर घर से निकलकर जगम्मनपुर के पास पचनद पर बने जुही का पुल के पास पहुंची और पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में कूदते देख नाविकों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। युवती ने बताया कि वह घरवालों की डांट फटकार से नाराज होकर नदी में कूदी थी। (संवाद)