फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   former head took the ax

पूर्व प्रधान ने की कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या

Sun, 02 Oct 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
former head took the ax
मृतका संगीता देवी की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
रामपुरा। पारिवारिक विवाद के चलते पति ने बेटे के साथ सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर कई वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। परिजन उसे रामपुरा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुरा गांव निवासी पूर्व प्रधान रामप्रकाश ने अपनी 43 वर्षीय पत्नी संगीता की शुक्रवार की देर रात घर पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

संगीता के साथ सो रहा उसके सात वर्षीय पुत्र कृष्णा की चीखपुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और महिला को लहूलुहान पड़ा देख अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे सीओ देवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष राजीव ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना पाकर मृतका के मायके कानपुर देहात जनपद के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के महकपुरवा गांव से परिजन भी आ गए।
परिजनों ने बताया कि संगीता की शादी 27 वर्ष पहले रामप्रकाश से हुई थी। पति और पत्नी की उम्र में 17 वर्ष का अंतर था। चार बेटे अनिल उर्फ चंद्रप्रकाश, सुनील, सुधीर, कृष्णा हैं।

पति खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता है। थानाध्यक्ष राजीव का कहना है कि संगीता के बेटे अनिल उर्फ चंद्रप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने रामप्रकाश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले भी संगीता के पति रामप्रकाश ने उसके गले में फंदा लगाकर हत्या करने की कोशिश की थी।
उस समय तो परिजनों ने उसे बचा लिया था और मायके से आए महिला के परिजनों ने समझौता कराकर मामले को रफा दफा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed