फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   first aid,prize,mandi,run,bhopal

मिनी मैराथन में भोपाल के श्यामजी ने बाजी मारी

Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
first aid,prize,mandi,run,bhopal
मिनी मैराथन दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : ORAI
माधौगढ़। कस्बे में शुक्रवार को विशाल मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन, कार्यक्रम आयोजक केटी सिंह ने झंडी दिखाकर दौड़ शुरू की। पांच किमी की दौड़ में भोपाल निवासी श्यामजी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को मंडी से कैलोर, कैलोर से मंडी तक पांच किमी की दौड़ करनी थी। जिसमें 140 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में प्रथम आने पर भोपाल निवासी श्यामजी को 11 हजार रुपये नगद व शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर आए भोपाल निवासी सूरजपाल सिंह को 5100 रुपये व शील्ड, तीसरे स्थान पर आए इंदौर निवासी नवीन चौहान को 2100सौ नगद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। चौथे स्थान पर इटावा के रोहित को 11 सौ व शील्ड, पांचवें स्थान पर माधौगढ़ निवासी निर्वाहन सिंह को 501 रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कोई भी प्रतियोगिता को हासिल करने के लिए खिलाड़ी को लगन, इमानदारी जरूरी है। तभी खिलाड़ी अपने मकसद में कामयाब हो जाता है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि कोई भी कार्य कठिन नहीं है। अपितु समय पर लगन के साथ इमानदारी से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
रबी की बुवाई शुरू, मटर का बीज न होने से परेशान
-मांग की है कि दंतेवाड़ा मटर का बीज भेजा जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। रबी फसल की बुवाई शुरू हो गई है। फिर भी राजकीय बीज गोदाम पर मटर का बीज नहीं आया है। किसानों ने दंतेवाड़ा मटर बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। बीज गोदाम प्रभारी अतुल राव का कहना है कि सौ किसानों के लिए तीन सौ क्विंटल दंतेवाड़ा मटर बीज की डिमांड भेज दी गई है। बीज आते ही किसानों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सितंबर माह में बरसात होने से किसानों को तिलहन, दलहन फसलों की बुवाई का सही समय मिल गया। किसान मन्नू सिंह, पंकज मिहौनी का कहना है कि शुरूआत में बरसात न होने से तिल, ज्वार, बाजरा की फसलों की बुवाई नहीं हो पाई। जिससे खेत खाली पड़े हैं। किसान मोहित सिंह,अवधेश सिंह का कहना है कि सितंबर में बरसात होने से दलहनी फसलों की अच्छी पैदावार होगी। सरकार किसानो की आय दोगुनी की बात तो करती ही लेकिन बीज गोदाम पर दंतेवाड़ा मटर का बीज नहीं भेजा है। जबकि दंतेवाड़ा मटर की अच्छी पैदावार के साथ साथ रेट अच्छे हैं। किसानों ने डीएम से मांग की है कि पर्याप्त मात्रा में दंतेवाड़ा मटर का बीज भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed