{"_id":"5940272c86641959678b46ae","slug":"fire-in-the-house-of-a-laborer-housekeeping-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर के घर में लगी आग, गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर के घर में लगी आग, गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मजदूर के घर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना स्थित मजदूर के घर में आग लग गई। आग से घर में रखा खाने, पीने के अलावा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी जब दमकल नहीं पहुंची तो ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने दमकल न पहुंचने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
बबीना गांव निवासी मजदूर दीनानाथ श्रीवास कानपुर देहात के भोगनीपुर ईंट भट्टे पर काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। दीनानाथ के मुताबिक मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर दिया। आग को देख दीनानाथ परिजनों को लेकर बाहर की तरफ भागे। आग की खबर से पास पड़ोस केे लोगों की भी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन दमकल नहीं पहुंची।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीनानाथ केे मुताबिक आग से घर में रखा गेहूं, चावल, बर्तन व करीब पांच हजार रुपये भी जलकर स्वाहा हो गए। सूचना के बाद भी फायर स्टेशन कर्मियों के न पहुंचने की वजह से आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी कर गुस्सा जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तब तक घर में रखा खाने, पीने व गृहस्थी में कपडे़ आदि आग से बच जाते। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले की शिकायत डीएम से करेंगे। गर्मी की वजह से आग की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। इसके पहले भी आस पड़ोस केे गांवों में आग लग गई हैं। उसमें भी दमकल के लेट पहुंचने की वजह से लोगों ने नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन