फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out in cable box at night, power cut during the day

Jalaun News: रात में लगी केबल बॉक्स में आग, दिन में गुल बिजली

Mon, 10 Jun 2024 10:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 10 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in cable box at night, power cut during the day
उरई। केबल बॉक्स में देर रात अचानक आग लगने से 100 घरों की सप्लाई ठप हो गई। सुबह कर्मचारियों ने बॉक्स को खोलकर सप्लाई चालू करने की कोशिश की। लेकिन केबल जलने से सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर मोहल्ला में रविवार देर रात अचानक बॉक्स में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने पर धीरे-धीरे सभी केबल जलकर राख हो गए। सुबह कर्मचारियों को जानकारी हुई तो बॉक्स को खोला गया। जिसमें केबल की जगह राख निकली। बॉक्स को सही करने के लिए दिनभर कर्मचारी काम करते रहे। बॉक्स में आग लगने से आसपास के करीब 100 घरों में सप्लाई नहीं आई। रात में राजेंद्र नगर में बिजली बॉक्स में आग लगने से कई बार बिजली की कटौती की गई।
विज्ञापन

वहीं, बजरिया में भी रात में कई बार बिजली आती जाती रही। पीलीकोठी और मैकेनिक नगर में रात को सप्लाई प्रभावित रही। बिजली नहीं आने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि बॉक्स में अज्ञात कारण से आग लग गई थी। सप्लाई चालू करने के लिए कोशिश की जा रही है। दूसरे बॉक्स से सप्लाई चालू करवाई जाएगी। इस बॉक्स को भी सही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed