फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR registered over allegation of taking a minor to a hotel and raping her.

Jalaun News: कोल्ड स्टोर से सबमर्सिबल पंप चोरी कर ले जा रहे दो युवक पकड़े

Sat, 10 Oct 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegation of taking a minor to a hotel and raping her.
फोटो - 06 चोरी गई सबमर्सिबल पंप के साथ पकड़े गए युवक। संवाद
जालौन। भिटारा गांव के पास स्थित ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के कोल्ड स्टोर से सबमर्सिबल पंप चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनके पास से चोरी गया सबमर्सिबल पंप और बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन का भिटारा गांव के पास बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज है। कोल्ड स्टोर की बाउंड्री के अंदर जल निकासी के लिए सबमर्सिबल पंप लगा हुआ था। गुरुवार की मध्यरात्रि के बाद शुक्रवार तड़के दो युवक बाउंड्रीवॉल फांदकर परिसर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने पंप खोल लिया और उसे लेकर बाहर जाने लगे। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और घटना की जानकारी ब्लॉक प्रमुख व पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में आरोपियों ने पंप चोरी कर बेचने के लिए ले जाने की बात बताई। पुलिस दोनों को थाने ले आई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोहन थाना क्षेत्र के गोहन गांव निवासी गोलू उर्फ गोल्डविन और आशीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरी गया सबमर्सिबल पंप और बाइक बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed