{"_id":"6ac9420596fe01552c01417b","slug":"fir-registered-over-allegation-of-taking-a-minor-to-a-hotel-and-raping-her-orai-news-c-224-1-ori1005-150934-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नाबालिग को होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नाबालिग को होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार दोपहर अलीपुर गांव निवासी अंकित करीब दो बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे जोल्हूपुर मोड़ के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा।
थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी कालपी राजेश कमल का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)