फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   FIR lodged from other side in Ramkund Colony dispute

Jalaun News: रामकुंड कॉलोनी विवाद में दूसरी तरफ से भी दर्ज हुई प्राथमिकी

Sat, 18 Apr 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged from other side in Ramkund Colony dispute
कोंच। कस्बे की रामकुंड कॉलोनी में दो दिन पहले हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दूसरी तरफ से भी क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इससे पहले एक पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब दूसरे पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल की रात रामकुंड कॉलोनी में मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और मामला मारपीट व छेड़खानी तक पहुंच गया। इस दौरान हुई मारपीट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए थे।
विज्ञापन

एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में एक महिला ने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल की रात करीब आठ बजे अनु श्रीवास्तव अपने पुत्रों शुभम व ऋतिक उर्फ छोटू समेत करीब 15 लोगों के साथ उसके घर में घुस आए। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर अभद्रता की। साथ ही बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके साथ भी घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी की गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान भी किया गया है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed