{"_id":"5dd6df838ebc3e54cb57533d","slug":"fierce-kick-chairs-ruckus-in-wedding-ceremony-orai-news-knp5273255134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में जमकर चली लात-कुर्सियां, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में जमकर चली लात-कुर्सियां, हंगामा
विज्ञापन
आटा। क्षेत्र एक गेस्ट हाउस में बुधवार की देर रात वेटरों व बरातियों के बीच हुई नोंकझोंक देखते ही देखते ही बरातियों व जनातियों के बीच मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों ओर से जमकर लात, घूंसे और कुर्सियां चले, जिसमें करीब आधा दर्जन बराती व जनाती को चोटें आई। इनमें एक युवती भी चुटहिल हुई। सूचना पाकर आटा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल कालेज ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी भी कर दी गई। आटा थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, फिलहाल दोनों ही पक्ष समझौते को भी तैयार हैं।
मंगलवार देर रात कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बरात रामपुरा क्षेत्र से आई थी। मंगलवार की रात दस बजे के आसपास सर्विस को लेकर बरातियों की वेटरों से कुछ कहा सुनी हो गई। वेटर भी कस्बे के ही रहने वाले थे, लिहाजा लड़की पक्ष के लोग भी वेटरों का पक्ष लेते हुए बरातियों से भिड़ गए। कुछ देर में मुंहाचाही हाथापाई में तब्दील हो गई, जिससे समारोह में मौजूद महिलाओं और बच्चों में चीखपुकार मच गई और सभी बाहर की ओर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों में जमकर लात, घूंसे और कुर्सियां चलीं। मारपीट में एक युवती के अलावा समारोह में शामिल दीपक, बंते, रवि, गोलू, शंकर को चोटें आई। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक वेटर और मारपीट करने वाले वहां से नदारद हो चुके थे। सभी घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, दोनों ही पक्ष समझौते का प्रयास कर रहे हैं।