{"_id":"641f42f8104c712e620bf7e4","slug":"female-feticide-and-dowry-system-are-social-crimes-orai-news-c-12-1-143755-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा सामाजिक अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा सामाजिक अपराध
Sun, 26 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
कोंच। महाविद्यालयों में चल रहे एनएसएस शिविरों में स्वयंसेवकों को सामाजिक कुरीतियों, सामाजिक अपराधों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। शिविर में विश्वविद्यालय से आए अतिथियों ने स्टार्टअप और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में शनिवार को स्वयंसेवकों को कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक अपराध है। भ्रूण का लिंग परीक्षण भी गैरकानूनी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष विनय कुमार शुक्ला रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नौशाद, डॉ. मनीषा वर्मा ने भी स्वयंसेवकों को दहेज हत्या तथा कन्या भ्रूण हत्या के बारे में अवगत कराया। इस दौरान डॉ. अखिलेश विक्रम, धीरेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र सिंह परिहार, धनेंद्र श्रीवास्तव, शिखा मंसूरी, श्रेया चंदेरिया, नंदिनी, नेहा तिवारी, राफिया आदि उपस्थित रहे।
मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान को लेकर कार्य किया गया। वीरांगना टोली एवं झलकारीबाई टोली ने महाविद्यालय के सभागार, मंदिर परिसर एवं उसके आस-पास साफ-सफाई की। विवेकानंद टोली, आजाद टोली एवं गांधी टोली ने महाविद्यालय परिसर के बाहर साफ-सफाई की। इसके बाद नशा उन्मूलन पर गोष्ठी आयोजित की गई। आकांक्षा, इसरत, वर्षा, विकास, मोहन आदि ने भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से डॉ. मोहम्मद नईम, होटल मेनेजमेंट विभाग से डॉ. सत्येंद्र कुमार, एग्रीकल्चर विभाग से डॉ. जय नारायण तिवारी ने विभिन्न योजनाओं, स्टार्टअप आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी प्रो. महेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ. अल्पना सिंह, प्रो. राघवेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. ओमप्रकाश यादव, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, डॉ. स्वराज्यमणि अग्रवाल, प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय के जुझारपुरा गांव में आयोजित शिविर में शनिवार को कोविड जागरूकता अभियान चलाया गया। अनुज प्रताप सिंह, महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रजेंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरताज खान, पवन यादव, डॉ. मृदुल दांतरे, मनोज श्रीवास्तव, राधेश्याम, राघवेंद्र, कदीम सिद्दीकी, दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। सूरज ज्ञान महाविद्यालय के शिविर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा महेंद्र सोनी लला, नगर उपाध्यक्ष मनीष नगरिया, नगर महामंत्री ओपी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।