{"_id":"5dd048b58ebc3e54b76752d3","slug":"fed-up-with-bank-loans-farmer-hanged-orai-news-knp5262683131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाई
विज्ञापन
शिव मोहन की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
सरावन (जालौन)। बैंक के कर्ज और फसल खराब होने से परेशान किसान ने घर में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने किसान को फांसी पर लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा भूपका निवासी किसान शिवमोहन (48) पुत्र शिवराम सिंह ने शुक्रवार की देर रात घर के कमरे में रस्सी से पंखे के हुक से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन सोकर जागे तो किसान को फांसी पर लटकता देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। जिससे पास पड़ोस के लोग भी मौके पर आ गए।
परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की पत्नी रीता देवी ने बताया कि उन्होंने इलाहाबाद बैंक शाखा गोहन से जनवरी 2018 को तीन लाख 18 हजार रुपये का कर्ज लिया था, कर्ज चुका न पाने के कारण वह बढ़कर अब तीन लाख 60 हजार रुपये हो गया। सोचा था फसल अच्छी होने पर कुछ चुकता कर देंगे।
विज्ञापन
इसीलिए उन्होंने नौ बीघा खेतों में तिल की फसल बोई थी, लेकिन फसल भी बारिश अधिक होने से नष्ट हो गई। इसी को लेकर वह अक्सर परेशान रहते थे। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। बैंक का कर्ज समय से न जमा कर पाने से परेशान रहते थे। तहसीलदार प्रेम नारायण ने बताया कि कानूनगो एयू सिद्दीकी और लेखपाल प्रदीप कुमार को मौके पर भेजा है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।