{"_id":"5dd58d4c8ebc3e54bb6a3b0b","slug":"farming-orai-news-knp527108395","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने वाले किसानों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने वाले किसानों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
उरई। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने सिंचाई, बीमा क्लेम व अन्ना समस्या के मुद्दों को उठाया। किसान दिवस में कुल 20 शिकायत आई, जिनका जिलाधिकारी ने 15 दिनों में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
किसान दिवस की शुरूआत पिछली शिकायतों निस्तारण की समीक्षा से की गई। कृषि उप निर्देशक ने पिछले किसान दिवस में दी गई 38 शिकायतों की निस्तारण आख्या पढ़कर सुनाई, इस पर जिलाधिकारी ने किसानों से निस्तारण के विषय में जानकारी ली। बैठक में किसान नेता राजबीर सिंह जादौन ने अन्ना मवेशियों की समस्या को उठाया। कहा कि आए दिन अन्ना किसी न किसी किसान की फसल को नष्ट कर रहे हैं। किसान नेता बलराम सिंह लंबरदार ने सिंचाई के मुद्दे को उठाया। कहा कि नहरों की सफाई न होने से आए दिन नहरे ओवरफ्लो हो रही है जिससे किसानों की फसले बर्बाद हो रही है। उन्होंने किसानों को बीमा क्लेम के भुगतान की भी मांग उठाई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द निस्तारण किए जाए। वहीं उन्होंने किसानों को चेतावनी दी कि पराली को लेकर शासन गंभीर है, इसलिए कोई भी किसान पराली न जलाएं, पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ प्रशांत कुमार, कृषि अधिकारी अमर सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।