फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers create a ruckus at the PCF center over fertilizer.

Jalaun News: खाद के लिए पीसीएफ केंद्र पर किसानों का हंगामा

Sun, 11 Oct 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers create a ruckus at the PCF center over fertilizer.
फोटो- 25 कोंच में पीसीएफ केंद्र पर हंगामा करते किसान। संवाद
कोंच। डीएपी खाद के वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए शनिवार को किसानों ने गल्ला मंडी परिसर स्थित पीसीएफ खाद केंद्र पर हंगामा किया। किसानों ने टोकन व्यवस्था लागू कर सूची के आधार पर पारदर्शी तरीके से खाद वितरण कराने की मांग की। नायब तहसीलदार और पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पीसीएफ केंद्र पर जलभराव के चलते किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए एसडीएम अभिनव कुमार ने नजदीक स्थित आरएफसी गोदाम से खाद वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था कराई है। शनिवार को बड़ी संख्या में किसान डीएपी लेने पहुंचे, लेकिन वितरण व्यवस्था को लेकर उन्होंने सवाल उठाए। किसानों का आरोप था कि वे सुबह से भूखे-प्यासे धूप में लाइन में खड़े हैं, इसके बावजूद खाद मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी पर मनमाने तरीके से खाद बांटने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि टोकन सिस्टम लागू कर सूची के आधार पर खाद बांटी जाए, ताकि किसी के साथ भेदभाव न हो। सूचना पर नायब तहसीलदार वैभव कुमार गुप्ता और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम अभिनव कुमार ने बताया कि किसानों की समस्या सुनने के लिए नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने किसानों की परेशानी सुनकर तत्काल खाद वितरण सुचारु कराया।

फोटो- 25 कोंच में पीसीएफ केंद्र पर हंगामा करते किसान। संवाद

फोटो- 25 कोंच में पीसीएफ केंद्र पर हंगामा करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed