फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmers can increase income by joining FPO

Jalaun News: एफपीओ से जुड़कर किसान बढ़ा सकते हैं आय

Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers can increase income by joining FPO
उरई। डकोर ब्लॉक के गांव पिया निरंजनपुर में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता डीएम चांदनी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) का गठन किया गया है। किसान अधिक से अधिक संख्या में उत्पादक समूह से जुड़कर अपनी खेती को लाभकारी बनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान अब सीधे एफपीओ के माध्यम से अपनी उपज को बेच सकेंगे। सरकार की ऐसी मंशा है कि किसानों की आय दोगुनी हो, इसके लिए बिचौलियों से बचें। एफपीओ के माध्यम से बड़ी-बड़ी कंपनियां किसानों से मटर खरीद करेंगीं। इससे किसानों को बिचौलियों से भी बचाया जा सकेगा। भुगतान में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

किसानों से जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि उत्पादक संगठन का मूल उद्देश्य किसानों की आय बढ़ा कर समृद्ध बनाना व उनको तकनीक और बाजार की जानकारी सुलभ ढंग से उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, डीडी नाबार्ड, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, आईटीसी से प्रत्यय कुमार, भूक्रांति फार्मर प्रोड्यूसर के एमडी सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed