हार्टअटैक से किसान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। आटा क्षेत्र में किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक किसान पर करीब दो लाख रुपये स्टेट बैंक आटा का कर्ज भी था। इस वजह से किसान काफी समय से परेशान चल रहा था। दो, तीन दिनों से परिजनों से भी वह बातचीत नहीं कर रहा था। परा गांव निवासी किसान मैयादीन (40) पुत्र हेमरु की मंगलवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। किसान को बेहोश देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में परिजन किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटना को लेकर जांच पड़ताल की। एसओ के मुताबिक किसान पर एक लाख 96 हजार का कर्ज था। किसान के पास से 10 बीघा खेती है। दैवी आपदा से बीते वर्षों बर्बाद हुई फसल का भी कोई मुआवजा नहीं मिला था। पुलिस के मुताबिक मैयादीन के दो बेटियां पूूजा व पंचवती हैं। पिता का सिर से साया उठने की वजह से परिजनों को चिंता खाई जा रही है कि अब कैसे दोनों बेटियों के हाथ पीले होंगे। बेटा अंकुर भी पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था।