{"_id":"6939c23dc234e7f173007787","slug":"electricity-supply-was-cut-off-for-ten-hours-due-to-work-orai-news-c-224-1-ori1005-137887-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: काम के चलते दस घंटे बंद रही बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: काम के चलते दस घंटे बंद रही बिजली सप्लाई
विज्ञापन
कोंच। कोंच नगर फर्स्ट फीडर की बिजली सप्लाई बुधवार को काम के चलते दस घंटे बंद रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोड पर आवागमन भी बंद रहा, जिससे वाहन गलियों से होकर गुजरते नजर आए। अभी भी काम अधूरा छूट गया है जिसके कारण गुरुवार को भी तीन घंटे सप्लाई बंद रहेगी।
कुछ दिनों से मोंटीकार्लो कंपनी द्वारा बिजली लाइनों के जर्जर तार बदलने का काम चल रहा है। अभी दो दिन पहले भी चार घंटे सप्लाई बंद कर काम किया गया था लेकिन काम पूरा नहीं हो पाने के कारण बुधवार को सात घंटे सुबह सात से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद करने की सूचना लोगों को दी गई। इसके बाद 10 घंटे सप्लाई बाधित रही। मोहल्ला जयप्रकाश नगर, गोखलेनगर, गांधीनगर, पटेलनगर आदि क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा मेन रोड बंद होने के कारण वाहनों के आवागमन पर भी असर पड़ा, छोटे बड़े सभी तरह के वाहन गलियों कुलियों से गुजरे जिससे जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।
जेई अमन पांडेय ने बताया है कि कुछ काम अभी भी बाकी गया है, जिसके कारण 11 दिसंबर को भी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।