फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity operator fell into canal along with bike, search continues

Jalaun News: बिजली आपरेटर बाइक सहित नहर में गिरा, तलाश जारी

Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity operator fell into canal along with bike, search continues
मुहम्मदाबाद (उरई)। शोक सभा में शामिल होने जा रहे पूर्व फौजी व बिजली विभाग में आपरेटर की बाइक अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग से टकराकर नहर में गिर गई। राहगीरों की सूचना पर सुबह से देर शाम तक गोताखोर व पुलिस नहर में उसकी तलाश करने में जुटी रही। खबर लिखे जाने तक नहर से बाइक मिल गई पर उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं, सूचना पाकर बदहवास परिजन भी नहर किनारे उसके मिलने की आस में बैठे है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ईगुई गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह राजावत (50) शहर के मोहल्ला सुशील नगर में पिछले कई वर्षों से मकान बना कर रह रहे थे। वर्तमान में बिजली विभाग में आपरेटर के पद पर कुसमिलिया गांव में तैनात थे।
विज्ञापन

रविवार को वह उरई आए थे और सोमवार सुबह सात बजे वह डकोर निवासी लाइनमैन रमेश के पिता की मौत पर शोक जताने जा रहे थे। जब उनकी बाइक डकोर नहर के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर बाइक रेलिंग से टकरा गई और वह बाइक समेत नहर में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। जिससे बाइक व उसका जूता मिल गया। जबकि उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने लगभग तीन चार किलोमीटर दूर तक उसकी तलाश कराई पर तेज बहाव के चलते उसका कहीं पता नहीं चला।
थानाध्यक्ष समीर सिंह का कहना है कि कालपी से भी गोताखोरों की टीम बुलाई गई है तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि ज्ञानेंद्र सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और अब बिजली विभाग में आपरेटर के पद पर तैनात थे। इनसेट

पुलिया निर्माण में लापरवाही से आए दिन हो रहे हादसे
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन का निर्माण कर रही कार्यदयी संस्था ने डकोर के पास निकली नहर पुलिया को बनाने में मानकों की अनदेखी की है। पुलिया से निकलने के लिए आने जाने वाले रास्ते अलग-अलग है। जिसके चलते बीच में जगह खाली छूटी पड़ी है। जिससे आए दिन वाहन रेलिंग से टकराकर दोनों पुलिया के बीच से होकर नहर में गिर जाते है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed